डेंगू से उबरने के बाद भी है कमजोरी? जानिए चार ऐसे सुपरफूड्स जिनसे मिलेगी ताकत

डेंगू में गिरते प्लेटलेट काउंट को संभालना सबसे जरूरी होता है। पपीते को लंबे समय से एक प्राकृतिक प्लेटलेट बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, सी, और ई इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जबकि पैपेन नाम का एंजाइम पाचन में सहायता करता है। खास बात यह है कि पपीता फल के रूप में भी असरदार है और इसके पत्तों का रस भी कई मामलों में फायदेमंद माना गया है।
इसके अलावा, पालक, मेथी, सरसों और चुकंदर के पत्ते जैसे पत्तेदार साग आयरन और विटामिन से भरपूर होते हैं। ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को फिर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ये सब्जियां खून की गुणवत्ता सुधारती हैं और नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सहयोग करती हैं।
वहीं ड्राई फ्रूट्स भी डेंगू के बाद की कमजोरी को दूर करने के लिए मददगार होते हैं और शरीर को लगातार ऊर्जा देते हैं। बादाम, अखरोट, खजूर और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features



