Puffed rice lollipop, know the recipe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुरमुरे लॉलीपॉप,जानिए रेसिपी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 2:05 PM (IST)
मुरमुरे लॉलीपॉप,जानिए रेसिपी
तैयारी का समय 15 मिनट बनाने का समय 20 मिनट सर्विंग दो लोगों के लिए सामग्री: एक बड़ा बाउल मुरमुरे, एक बड़ा प्याज बारीक कटा, एक शिमला मिर्च बड़ी कटी हुई, एक आलू कद्दूकस किया हुआ, एक छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक छोटा चम्मच बेसन,चाट मसाला गरम मसाला, थोड़ा सा पाव भाजी मसाला, धनिया पाउडर नमक स्वाद अनुसार, बारीक नमकीन,आइसक्रीम स्टिक, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक कटोरी धनिया पत्ती, तेल विधि सबसे पहले मुरमुरे (परमल) को 5 मिनट पानी में भिगोकर सॉफ्ट होने देंगे और उन्हें पानी से निचोड़ के एक बड़ी थाली में लेंगे, आप शिमला मिर्च प्याज आलू को इसमें अच्छे से मिक्स करेंगे बेसन कॉर्न फ्लोर डालकर सारे मसाले डालेंगे अब थोड़ा सा तेल डालकर और हाथ पर तेल लगाकर आइसक्रीम स्टिक पर लगाएंगे बारीक नमकीन एक प्लेट में रखकर इसके ऊपर लगाएंगे डीप फ्राई करेंगे, कुरकुरी होने तक तलेंगे हमारी कुरकुरी मुरमुरे वेज लॉलीपॉप रेडी है। यह बहुत ही यम्मी ,टेस्टी लगती है , बच्चों का फेवरेट स्नेक्स है।श्वेता ईनाणी ,उदयपुर ,फूड ब्लॉगर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement