Advertisement
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार

इसको नियमित करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद दोनों पैरों के अंगूठे आपस में जुड़े होते हैं और घुटने खुले रहते हैं। इसके बाद, धीरे-धीरे सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाकर कंधों के ऊपर विपरीत दिशा में रखें। इस स्थिति में, आपकी पीठ और गर्दन पूरी तरह से सीधी होनी चाहिए। कुछ समय तक इस स्थिति में बने रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस आसन का अभ्यास करते समय ध्यान रखें कि अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक जोर न लगाएं।
यह आसन शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्रदान करता है। अगर किसी को कोहनी, पीठ, रीढ़ की हड्डी या फिर कोई गंभीर बीमारी है या सर्जरी हुई है, तो इस योगासन का अभ्यास न करें।
इस आसन के अभ्यास के दौरान अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक जोर न लगाएं क्योंकि इससे चोट लगने की संभावना बढ़ सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features




