Advertisement
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को अच्छी तरह ढकें। कपड़े का स्कार्फ, टोपी या छाता इस्तेमाल करें। आंखों की सुरक्षा के लिए यूवी प्रोटेक्शन वाला चश्मा जरूर पहनें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में अनावश्यक आउटडोर एक्टिविटी जैसे खेलकूद, दौड़ना या लंबी यात्रा से बचें। अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें जो पसीने को सोख सके।
हीटवेव के दौरान शरीर के संकेतों पर नजर रखें। अगर चक्कर आना, ज्यादा थकान, उल्टी जैसा महसूस होना, सिरदर्द या पसीना न आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत ठंडी जगह पर आराम करें और डॉक्टर से संपर्क करें। लू लगने पर खुद को नजरअंदाज न करें।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, युवाओं को चाहिए कि वे दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम से करें लेकिन उसे भी सुबह के ठंडे समय में सीमित रखें। रात को अच्छी नींद लें और पौष्टिक भोजन करें जिसमें ज्यादा पानी वाली चीजें जैसे खरबूजा, खीरा, तरबूज शामिल हों।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


