Is your blood not clean? The real cause and Ayurvedic solution for pimples and skin problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या आपका खून साफ नहीं? पिंपल्स और त्वचा की समस्याओं का असली कारण और आयुर्वेदिक समाधान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 1:05 PM (IST)
क्या आपका खून साफ नहीं? पिंपल्स और त्वचा की समस्याओं का असली कारण और आयुर्वेदिक समाधान
क्या आपका खून साफ नहीं? पिंपल्स और त्वचा की समस्याओं का असली कारण और आयुर्वेदिक समाधान क्या आप बार-बार पिंपल्स, फोड़े-फुंसी, खुजली और त्वचा संबंधी एलर्जी से परेशान हैं? कई तरह की दवाइयाँ बदलने के बाद भी अगर आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो हो सकता है कि इसका असली कारण आपके रक्त का शुद्ध न होना हो। आयुर्वेद के अनुसार, "रक्तदुष्टात् विकाराः सर्वे जायन्ते" यानी जब खून दूषित होता है, तभी शरीर में चर्मरोग, पिंपल्स, खुजली और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। खून दूषित होने के लक्षणः खून गंदा होने के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलना, शरीर में खुजली, दाद, फोड़े-फुंसी या बार-बार स्किन एलर्जी का होना। इसके अलावा, शरीर में गर्मी का अनुभव होना और मल-मूत्र या पसीने से दुर्गंध आना भी इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल है। आयुर्वेदिक समाधानः आयुर्वेद में खून को साफ करने के कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं:
मंजिष्ठा चूर्ण: आधे चम्मच मंजिष्ठा चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें। यह रक्त को शुद्ध करने और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में बहुत प्रभावी माना जाता है। यह हार्मोन को संतुलित करने में भी मदद करता है।
नीम-पत्र काढ़ा: 7-8 नीम की पत्तियों को दो कप पानी में उबालें और जब यह एक कप रह जाए तो छान लें। स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं। इसे दिन में एक बार पीने से खून साफ होता है और त्वचा की जलन व खुजली में आराम मिलता है।
त्रिफला चूर्ण: रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, पाचन में सुधार करता है और कब्ज से मुक्ति दिलाकर त्वचा में चमक लाता है।
परहेज और सुझावः इन उपायों के साथ कुछ परहेज करना भी जरूरी है। तला-भुना, ज्यादा मिर्च-मसाला और मैदा युक्त भोजन से बचें। फ्रिज का पानी और बासी खाना न खाएं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन में 3-4 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा, शरीर में गर्मी बढ़ाने वाले पदार्थों जैसे शराब और मांसाहार से दूर रहें और दिन में 10-15 मिनट धूप लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement