Advertisement
इन घरेलू उपायों से पाएँ डेंगू के मच्छरों से मुक्ति, मच्छर विहीन होगा घर

गर्मी के दिनों में डेंगू
ने अपने पाँव पसार रखे हैं। अस्पतालों में हो रही जाँचों में सर्वाधिक मात्रा में
डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू रुके हुए पानी में पनपने वाले मच्छरों की बदौलत
होता है। ऐसे में घर में
सफाई और रुके हुए
पानी का निकास करने
की जरूरत हैं। कई लोग
घर में पेस्ट कंट्रोल
करवाकर भी मच्छरों से
निजात पाने की कवायद
कर रहे हैं। लेकिन
कई लोग इतना खर्चा
नहीं कर सकते हैं।
आज हम अपने पाठकों को ऐसे
घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे मच्छरों को भगाया जा सकता है। आइए डालते हैं एक
नजर उन उपायों पर—
1. नींबू और नीलगिरी का तेल समान मात्रा में लेकर मिश्रण बनाएं और शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं आएंगे।
2. कमरे की खिड़की या दरवाज़े के पास तुलसी का पौधा रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी रख सकते हैं।
3. शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं।
4. लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं फटकते। इसके लिए लहसुन के पेस्ट को पानी में उबालकर कमरे में छिड़क दें।
5. सरसों के तेल में अजवायन पाउडर मिलाकर इसमें कपड़े के टुकड़ों को भिगोकर कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
6. कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए कमरा बंद करके छोड़ दें। मच्छरों का नामो-निशान भी नहीं रहेगा।
7. मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड ख़त्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इसे हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
8. पुदीने के पत्तों के रस का छिड़काव करने से भी मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।
9. नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर
मलें। मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे। इसका असर आठ घंटे तक रहता है या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features