बार-बार करता है गहरी सांस लेने का मन, चिंता और पाचन मुख्य वजह

शरीर तन से ही नहीं बल्कि मन से भी कमजोर महसूस करता है। अब जानते हैं कि इस परेशानी का समाधान क्या हो सकता है। सबसे पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र मजबूत होगा तो पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस बनना और खट्टी डकार का समाधान मिल जाएगा और फेफड़ों पर दवाब भी कम पड़ेगा।
दूसरा मन को संतुलित रखना भी बहुत जरूरी है। मन अगर परेशान है तो पूरे शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसके लिए रोज कुछ समय अपने लिए निकालें और योग करें। योग तनाव को कम करने में बहुत कारगर है। इसके लिए बालासन, पश्चिमोत्तानासन, शवासन और मार्जरीआसन कर सकते हैं। सांस लेने में होने वाली तकलीफों से निजात पाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम भी कर सकते हैं। कोशिश करें कि प्रकृति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। प्रकृति के स्पर्श से मन हल्का होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


