खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन

कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन के सेवन से भी शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे पाचन अग्नि प्रभावित होती है और शरीर के भीतर गर्मी का स्तर भी बढ़ जाता है। लिवर की बिगड़ी कार्यशैली भी पाचन पर असर डालती है। जब लिवर ही गति से काम नहीं करता तो शरीर भोजन को अच्छे से प्रोसेस नहीं कर पाता, और यही कारण है कि खाना ठीक से न पचने के बाद बेचैनी और घबराहट होती है।
अब सवाल है कि इन समस्याओं से कैसे राहत पाई जाए। इसके लिए आहार का संतुलित होना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि संतुलित और हल्का आहार लें, जो पचने में आसान रहे। तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें। आहार में पित्त को शांत करने वाली चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर की गर्मी हो। शरीर की गर्मी संतुलित होने से पाचन आसानी से होगा और गर्मी भी कम बनेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


