Does sitting at the office for hours leave your back stiff? This simple pose offers instant relief.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑफिस में घंटों बैठने से अकड़ जाती है कमर? इस आसान से तुरंत मिलेगा आराम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 10:08 AM (IST)
ऑफिस में घंटों बैठने से अकड़ जाती है कमर? इस आसान से तुरंत मिलेगा आराम
नई दिल्ली । आजकल लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने, मोबाइल चलाने और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से पीठ, गर्दन और कंधों में अकड़न आम हो गई है। ऐसे में योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना काफी मददगार हो सकता है। अर्धचक्रासन एक सरल योगासन है, जिसमें शरीर को पीछे की ओर मोड़ा जाता है। नियमित और सही तरीके से इसका अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अर्धचक्रासन करते समय शरीर का ऊपरी हिस्सा धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकता है। इस दौरान मेरुदण्ड (रीढ़ की हड्डी) पर खिंचाव आता है। इससे रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों को सक्रिय करने और उनमें लचीलापन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि इसे पीठ और शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए उपयोगी योगाभ्यास माना जाता है।
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। अब दोनों हाथों को कमर के पीछे रखें। सांस लेते हुए छाती को थोड़ा ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे कंधों को पीछे ले जाते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर झुकाएं।
ध्यान रखें कि गर्दन पर अचानक दबाव न डालें। जितना आराम से पीछे जा सकें, उतना ही जाएं। अपनी क्षमता से ज्यादा शरीर को पीछे मोड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। कुछ क्षण इसी स्थिति में सहज सांस लेते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं। किसी तरह का दर्द या असहजता महसूस होने पर तुरंत अभ्यास रोक दें।
इस योग अभ्यास को नियमित दिनचर्या में शामिल करना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं। कुछ लोगों में यह सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस के प्रबंधन में भी सहायक हो सकता है। हालांकि, किसी स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही अभ्यास करना बेहतर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement