Advertisement
प्राकृतिक तरीके से करें बालों को डिटॉक्स, ये चार स्टेप्स बदल देंगे बालों की रंगत

पहले हफ्ते बालों का शुद्धिकरण करें। इसके लिए हफ्ते में दो बार नीम और नींबू के तेल से बालों की अच्छी तरीके से मालिश करें। तेल का गुनगुना होना जरूरी है और फिर केमिकल वाले शैम्पू की जगह रीठा-शिकाकाई के पाउडर को भिगोकर एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को कुछ समय तक बालों पर लगा रहने दें और फिर धो दें। यह बालों की अंदर से सफाई करता है। यह प्राकृतिक क्लींजर के तौर पर काम करता है।
दूसरे हफ्ते बालों को पोषण दें। इसके लिए हफ्ते में एक बार एलोवेरा जेल और दही मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों का रूखापन कम होगा और बाल चमक उठेंगे। इसके साथ ही आहार में भी परिवर्तन लेकर आएं। आहार में तीखा, तला हुआ भोजन और अत्यधिक चीनी खाने से परहेज करें। जितना हो सके, हरी सब्जियों का सेवन करें।
तीसरे हफ्ते बालों की मजबूती पर काम करें। इसके लिए भृंगराज के तेल से बालों की मालिश करें। भृंगराज का तेल तेजी से बाल वापस लाने में मदद करता है और नए बाल उगाने में भी मददगार है। इसके अलावा, मेथी दाना को रात भर भिगोकर पेस्ट बनाकर नारियल तेल के साथ लगाने से भी बाल घने होते हैं।
चौथे हफ्ते रखरखाव पर ध्यान दें। इसके लिए गुड़हल के फूल का कंडीशनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए गुड़हल के फूलों को पानी में उबाल लें और उस पानी से बालों को धोएं। यह बालों के लिए कंडीशनर की तरह काम करेगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


