Dal pasta is delicious and healthy, in this way make it at home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:16 am
Location
Advertisement

स्वादिष्ट और सेहतमंद है दाल पास्ता, इस तरह से बनाएं घर पर

khaskhabar.com : शनिवार, 03 सितम्बर 2022 2:12 PM (IST)
स्वादिष्ट और सेहतमंद है दाल पास्ता, इस तरह से बनाएं घर पर
दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन एक ही तरह की दाल खा कर हम बोर हो जाते हैं। दूसरी ओर पास्ता एक ऐसी चीज है जिसे बच्चे बड़े सभी बार-बार खाना पसन्द करते हैं। यदि इन दोनों को मिलाकर बनाया जाए तो आपको एक नई खाद्य सामग्री खाने को मिलेगी जिसे हम दाल पास्ता के नाम से पुकारेंगे। हम आज आपको बताएंगे दाल पास्ता की शानदार रेसिपी।

बनाने की तरीका
1. दाल पास्ता बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पीली दाल और पास्ता अलग-अलग उबाल लें। पास्ता उबालते वक्त आधा चम्मच तेल डालें। वहीं दाल को उबालते वक्त हल्दी, नमक और तेल की कुछ बूंदे डालें।

2. दोनों चीजों को उबालने के बाद अलग-अलग बाउल में निकाल लें। अब आपको मसाला तैयार करना होगा। ऐसे में आप प्याज को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही 3 से 4 टमाटर को ग्राइंड कर लें।

3. अब गैस पर 1 करछी तेल गर्म करें और उसमें हल्का सा जीरा डाल दें। जीरा जैसे ही ब्राउन हो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें। प्याज के पक जाने के बाद कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट और चिली सॉस भी डाल दें। साथ में नमक और मिर्च भी डाल दें। आप चाहें तो अलग से मसाले भी डाल सकते हैं। लेकिन चिली सॉस के बाद मसाले डालने की जरूरत नहीं होती है।

4. अब अपने पेस्ट को अच्छे से पकाए। पेस्ट के पक जाने के बाद 3 से 4 करछी दाल को कढ़ाई में डालें। दाल को 3 से 5 मिनट के लिए मसाले के साथ पकाएं और फिर पास्ता भी कढ़ाई में डाल दें। 2 से 3 मिनट के लिए कुक करें। अब आपका दाल पास्ता तैयार है। आप इसे स्नैक्स या सब्जी की तरह खा सकते हैं।

सामग्री
1. 1 कप पीली दाल
2. 250 ग्राम पास्ता
3. 1 कप तेल
4. स्वादनुसार नमक
5. 3 से 4 टमाटर
6. हरी मिर्च और चिली सॉस

विधि
1. दाल और पास्ता अलग-अलग उबाल लें और इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
2. गर्म तेल में जीरा, प्याज और टमाटर डालकर पकाएं। टमाटर के साथ-साथ चिली सॉस भी डाल दें।
3. अब इस पेस्ट में नमक और मिर्च भी डाल दें और पकाएं।
4. इसके बाद आपका मसाला तैयार हो जाएगा। अब मसाले में दाल डाल दें।
5. दाल के पकने के बाद कढ़ाई में पास्ता डाल दें। 2 से 3 मिनट तक कुक करने के बाद आपका पास्ता तैयार हो जाएगा। सर्व करें और आनंद लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement