Advertisement
दिल, पेट और इम्यूनिटी के लिए वरदान है अजवाइन, इसके बीजों में छुपे हैं सेहत के गुण

अजवाइन हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक तरह की चिकनाई होती है, जो ज्यादा बढ़ने से दिल को नुकसान पहुंचा सकती है। अजवाइन इसे संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है और वजन भी नियंत्रण में रहता है।
इसके अलावा, अजवाइन पेट में गैस, कब्ज या दर्द की समस्या से राहत दिलाती है। यह पेट में होने वाली जलन को कम करती है, जिससे खाना सही तरीके से पचता है और पेट हल्का रहता है। साथ ही अजवाइन पेट की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे पेट की ऐंठन या दर्द की शिकायत दूर होती है।
अजवाइन से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। यह शरीर को ठंड, जुकाम और कई बीमारियों से बचाती है। साथ ही, इसका तेल मांसपेशियों के दर्द और सर्दी-जुकाम में भी आराम देता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


