Advertisement
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय

वीडियो में यह भी बताया गया कि भद्रासन पेट में किसी भी प्रकार के तनाव को दूर करने में सहायक है। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द और अन्य असुविधाओं से राहत दिलाने में भी यह लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह आसन उपयोगी बताया गया है।
हालांकि, आयुष मंत्रालय ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। मंत्रालय के अनुसार, एक्यूट आर्थराइटिस यानि गथिया और साइटिका से पीड़ित लोगों को भद्रासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
इससे पहले, एक अन्य पोस्ट में आयुष मंत्रालय ने योग के महत्व और ताड़ासन के लाभों के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, "योग का मतलब मुश्किल आसन करना नहीं है। यह आसान और सहज गतिविधियों के बारे में है जो हमारे शरीर को लचीला बनाए रखती हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, इन योगासनों को हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होना चाहिए। ताड़ासन या माउंटेन पोज़ योग के सबसे ज़रूरी शुरुआती आसनों में से एक है। यह पूरे शरीर को हल्का खिंचाव देता है और शरीर के पोस्चर (मुद्रा) को बेहतर बनाता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


