Advertisement
आयुर्वेद का शक्तिशाली त्रिवेणी संयोजन, जो रखे आपकी मेंटल हेल्थ का ख्याल

इनको एक साथ लेना जरूरी है, लेकिन सही समय और सही मात्रा में। उदाहरण के लिए, सुबह वचा कम मात्रा में लेना चाहिए और ब्राह्मी और शंखपुष्पी शाम या रात को। ऐसा करने से यह संयोजन दिमाग को उत्तेजित या शांत करने की बजाय सही तरीके से संतुलित करता है। इससे फोकस बढ़ता है, स्मृति मजबूत होती है और मन हल्का महसूस करता है।
अगर आप मानसिक दबाव, पढ़ाई, काम या बस रोजमर्रा की बेचैनी से परेशान हैं, तो यह संयोजन बहुत मददगार साबित हो सकता है। लेकिन, ध्यान रखें, किसी भी आयुर्वेदिक दवा की तरह इसे भी सही मात्रा, सही व्यक्ति और सही समय के अनुसार ही लेना चाहिए। ब्लड प्रेशर, थायरॉयड या अन्य दवाइयां चल रही हों तो पहले वैद्य से सलाह लेना जरूरी है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज भी रहे और मन शांत भी, तो वचा, ब्राह्मी और शंखपुष्पी का यह आयुर्वेदिक त्रिवेणी संयोजन आजमा सकते हैं। यह सिर्फ दिमाग की क्षमता बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और शांति देने वाला भी है। सही मात्रा और सही समय के साथ इसे अपनाकर आप अपने दिमाग का पूरा ख्याल रख सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


