Advertisement
कब्ज, पीठ दर्द और हाई ब्लड प्रेशर में राहत देता है अर्ध हलासन, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका

इसके अलावा, यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। हालांकि जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या है, उन्हें यह आसन किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही करना चाहिए। इस आसन को करने से शरीर का रक्त प्रवाह संतुलित होता है और दिल की धड़कनें भी शांत होती हैं। जब शरीर आराम की मुद्रा में आता है, तो मानसिक तनाव भी कम होता है। तनाव और हाई बीपी का गहरा संबंध होता है। इसलिए अर्ध हलासन एक शांत, नियंत्रित और संतुलित स्थिति पैदा करता है, जो हाइपरटेंशन में राहत देने वाला साबित होता है।
मंत्रालय की पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जब हम अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाते हैं, तो हमारे पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है। यह खिंचाव मांसपेशियों को मजबूती देता है। खासकर उन लोगों के लिए जो बढ़ते वजन या पेट की चर्बी से परेशान हैं, उनके लिए अर्ध हलासन एक असरदार उपाय हो सकता है। लगातार अभ्यास से न केवल पेट अंदर हो सकता है, बल्कि शरीर संतुलित रहता है।
हालांकि इस आसन को करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आयुष मंत्रालय ने सावधानी के तौर पर बताया है कि अगर किसी को पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहता है या पेट की कोई गंभीर अंदरूनी चोट है, या फिर हर्निया की समस्या है, तो ऐसे लोग यह आसन न करें। इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में कोई भी योगासन करने से पहले डॉक्टर या योग गुरु से सलाह लेना बेहद जरूरी होता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


