Advertisement
आंवला: सुपरफ्रूट ऑफ इंडिया, जिसमें छिपा है सेहत और सुंदरता का खजाना

लिवर की सफाई और ब्लड प्यूरीफिकेशन के लिए भी आंवला बेस्ट है। सुबह खाली पेट इसका रस पीने से शरीर के टॉक्सिन्स निकलते हैं और एनर्जी लेवल बढ़ता है। डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं। इसमें मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
आंवला त्वचा, बाल और आंखों के लिए भी टॉनिक का काम करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण झुर्रियां घटाते हैं, बालों को सफेद होने से रोकते हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। सुबह खाली पेट आंवला रस पीना काफी फायदेमंद होता है। रात में त्रिफला चूर्ण (आंवला, हरड़, बहेड़ा) गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर डिटॉक्स होता है। घने और मजबूत बालों के लिए हफ्ते में दो बार आंवला तेल की मालिश करें, इससे बाल मजबूत और घने बनते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


