A pinch of rock salt can relieve you from many problems; learn the right way to consume it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 3:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुटकी भर सेंधा नमक दिलाएगा कई परेशानियों से छुटकारा, जानें सेवन का सही तरीका

khaskhabar.com: रविवार, 28 दिसम्बर 2025 09:36 AM (IST)
चुटकी भर सेंधा नमक दिलाएगा कई परेशानियों से छुटकारा, जानें सेवन का सही तरीका
नई दिल्ली। नमक के बिना भोजन बेस्वाद लगता है। सब्जी हो या कोई भी चटपटी चीज, नमक का होना बहुत जरूरी है। ज्यादातर घरों में बाजार में बिकने वाले आयोडीन नमक का इस्तेमाल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राकृतिक रूप से मिलने वाला सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट बहुत सारे खनिज और लवणों से भरपूर होता है, जो शरीर को अनगिनत फायदे देता है। सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट प्रकृति की देन है। ये स्वाद में आयोडीन नमक की तुलना में कम नमकीन होता है। दिखने में हल्का गुलाबी और कभी सफेद रंग में भी मिल जाता है। सेंधा नमक में सोडियम, क्लोराइड, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, ब्रोमाइन और फ्लोराइन जैसे खनिज पाए जाते हैं और शरीर के पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। आज हम आपको सेंधा नमक से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। सेंधा नमक के सेवन से पाचन में होने वाली परेशानी दूर होती है। अगर खाना ठीक से पचता नहीं है या पाचन अग्नि कमजोर है तो सेंधा नमक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये नमक पाचन रस के निर्माण में मदद करता है, जिससे भोजन पेट में सड़ता नहीं, बल्कि अच्छे से पच जाता है। सर्दी की वजह से होने वाले जुकाम और खांसी की परेशानी में भी सेंधा नमक लाभकारी है। यह भीतर जमा कफ को तोड़ता है और जुकाम से आराम देता है। इसके लिए सेंधा नमक को हल्दी के साथ या अदरक के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा, शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली सूजन से भी सेंधा नमक आराम दिलाता है।
इसका सेवन अंदरूनी सूजन को कम करता है और अगर शरीर के बाहरी हिस्से में सूजन है, तो उसे सेंधा नमक के पानी के साथ सेंका जा सकता है। बीपी से पीड़ित मरीज भी सेंधा नमक का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। अगर सीमित मात्रा में नमक का सेवन किया जाए, तो ये बीपी और रक्त संचार को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। अगर ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से होता है, तो दिल की उम्र बढ़ती है।
सेंधा नमक का इस्तेमाल दांतों से जुड़ी परेशानियों में किया जाता है। अगर मसूड़ों में सूजन है, खून आता है या दांत कमजोर हैं, तो हल्दी, सरसों का तेल और सेंधा नमक के साथ मसूड़ों की मालिश करें। इससे सूजन कम होगी और खून भी नहीं आएगा। अब बात करते हैं कि किन लोगों को सेंधा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं, थायरायड के मरीजों और किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को सेंधा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। सेंधा नमक में सोडियम ज्यादा होता है और आयोडीन कम। गर्भवती महिलाओं और थायरायड के मरीजों के लिए आयोडीन बहुत जरूरी है, जबकि किडनी की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को सोडियम से बचना चाहिए। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement