Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट पैटिनसन के ब्रेकअप पर जब जेनिफर लॉरेंस ने तोड़ी थी चुप्पी

वीडियो में शो के होस्ट ने जेनिफर से पूछा कि उनके और रॉबर्ट पैटिनसन के बीच एक समानता है। शो होस्ट ने कहा, "आप दोनों ने बहुत कम उम्र में बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। रॉबर्ट ने 'ट्वाइलाइट' से और आपने 'हंगर गेम्स' से। क्या इस अनुभव ने आप दोनों के बीच कोई खास जुड़ाव बनाया, या फिर वह सिर्फ अतीत की बात बनकर रह गया?"
इस सवाल का जवाब देते हुए जेनिफर ने रॉबर्ट के ब्रेकअप का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्रिस्टन स्टीवर्ट से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के महज तीन दिन बाद ही इस मुद्दे पर काफी चर्चा होने लगी थी। जेनिफर ने कहा, "युवा लोग गलतियां करते हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे थे कि रॉबर्ट को क्रिस्टन को छोड़ देना चाहिए और वह उससे बेहतर साथी ढूंढ़ सकता है। उन्होंने इस मुद्दे पर लंबा-चौड़ा बयान दिया था।"
दरअसल, उस समय डोनाल्ड ट्रंप राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी मुखर रहते थे। उन्होंने रॉबर्ट पैटिनसन और क्रिस्टन स्टीवर्ट के रिश्ते को लेकर कई पोस्ट किए थे। ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से रॉबर्ट को सलाह दी थी कि वह क्रिस्टन स्टीवर्ट के साथ दोबारा रिश्ता न रखें और आगे बढ़ जाएं।
वहीं, जेनिफर लॉरेंस का यह पुराना इंटरव्यू अब एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को साझा करते हुए उस दौर को याद कर रहे हैं, जब हॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी पर डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियां भी सुर्खियां बनती थीं। वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद एक बार फिर ट्रंप की उस समय की टिप्पणियों और रॉबर्ट-क्रिस्टन के चर्चित रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई है।
बता दें, क्रिस्टन और रॉबर्ट हॉलीवुड के चर्चित कपल थे। हालांकि, जुलाई 2012 में उनके रिश्ते में बड़ा विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब क्रिस्टन स्टीवर्ट की फिल्म 'स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन' के निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स के साथ अंतरंग तस्वीरें सामने आईं। उस समय रूपर्ट सैंडर्स शादीशुदा थे। तस्वीरें वायरल होने के बाद क्रिस्टन को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।
विवाद बढ़ने पर क्रिस्टन स्टीवर्ट ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि उनके इस कदम से रॉबर्ट पैटिनसन और उनके करीबियों को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने व्यवहार पर पछतावा है और वह रॉबर्ट से प्यार करती हैं।
इस घटना के बाद रॉबर्ट और क्रिस्टन कुछ समय के लिए अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोबारा मौका दिया, लेकिन आखिरकार 2013 में उनका स्थायी ब्रेकअप हो गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


