Advertisement
रिहाना की 'साधारण' जैकेट नहीं है इतनी साधारण, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

रिहाना ने इस दौरान लग्जरी फैशन ब्रांड Miu Miu की पिंक जैकेट पहनी थी। आम बाजार में इसी तरह की दिखने वाली जैकेट कुछ सौ या हजार रुपये में मिल सकती है, लेकिन रिहाना की डिजाइनर जैकेट की कीमत कथित तौर पर करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
यानी देखने में सामान्य नजर आने वाली इस जैकेट के लिए रिहाना ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस की नजर भी इसी महंगी जैकेट पर टिक गई है।
रिहाना का फैशन सेंस हमेशा रहता है चर्चा में
रिहाना का फैशन स्टाइल अक्सर पारंपरिक फैशन नियमों से अलग नजर आता है। वह बोल्ड आउटफिट्स से लेकर कैजुअल लुक तक को अपने खास अंदाज में कैरी करती हैं। इस बार भी उन्होंने सिंपल लेकिन लग्जरी पीस को शॉर्ट्स और हाई हील्स के साथ पेयर करके अपने लुक को खास बना दिया।
भारत से भी है खास कनेक्शन
रिहाना की भारत में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह खुद भी भारतीय संस्कृति और अपने भारतीय प्रशंसकों के प्रति खास लगाव दिखा चुकी हैं। साल 2024 में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए भारत आई थीं। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
रिहाना ने इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ डांस किया था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के साथ उनकी तस्वीरों और बॉन्डिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
फिलहाल, रिहाना का नया फैशन लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसकी वजह उनका ग्लैमरस अंदाज ही नहीं, बल्कि लाखों रुपये की बताई जा रही उनकी जैकेट भी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


