Advertisement
कैश वॉरेन से अलग होने के बाद अपने टूटे हुए दिल को संभालने में लगी हैं जेसिका अल्बा

फीमेल फर्स्ट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेकअप के कंफर्म होने के 6 महीने बाद 46 साल की प्रोड्यूसर को 'मार्वेल' स्टार डैनी रामिरेज़ के साथ मैक्सिको में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। तब से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।
जब कैश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, "मैं उसके लिए खुश हूं। पर डैनी के लिए हूं या नहीं, बता नहीं सकता, लेकिन वो अच्छा आदमी लगता है।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं, तो उन्होंने ना कह दिया और मजाक में कहा, "अगर आपके पास कोई हो तो जरूर बताइएगा।"
वहीं दूसरी तरफ 29 जुलाई 2025 को जेसिका और डैनी को एक दूसरे को सबके सामने ब्रेविरली हिल्स में किस करते हुए देखा गया था। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि वो दोनों इस रिश्ते में आकर काफी खुश हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


