Advertisement
सनबर्न फेस्टिवल में पहली बार परफॉर्म करेंगे जेसन डेरुलो, चौथे हेडलाइनर के तौर पर हुई एंट्री

भारत में अपनी लोकप्रियता को लेकर उत्साहित जेसन डेरुलो ने कहा, ''भारत ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है। मैं इस दिसंबर मुंबई में अपना पूरा शो लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हूं। सनबर्न अपनी शानदार एनर्जी के लिए जाना जाता है और मैं भी उसी एनर्जी के साथ यहां परफॉर्म करने का इंतजार कर रहा हूं।''
जेसन डेरुलो अपने हिट गानों और अलग अंदाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके लोकप्रिय गानों में 'जलेबी बेबी', 'टॉक डर्टी', 'स्वाला', 'विगल', 'व्हॉटचा से' और 'वॉन्ट टू वॉन्ट मी' जैसे गाने शामिल हैं। उनके गानों को दुनियाभर में अरबों बार स्ट्रीम किया जा चुका है।
सनबर्न के सीईओ करण सिंह ने भी जेसन डेरुलो के फेस्टिवल में शामिल होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ''जेसन डेरुलो पॉप म्यूजिक के उन वैश्विक कलाकारों में शामिल हैं, जो लगातार हिट गाने दे रहे हैं। उन्हें पहली बार सनबर्न फेस्टिवल में लाना हमारे लिए एक अहम मौका है। द चेनस्मोकर्स, सेबेस्टियन इंग्रोसो और डीजे स्नेक के पहले से घोषित लाइनअप में जेसन का जुड़ना सनबर्न की बढ़ती पहुंच और हमारे विजन को दिखाता है।''
करण सिंह ने आगे कहा, ''सनबर्न की पहचान हमेशा से इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से जुड़ी रही है, लेकिन आज लाइव एंटरटेनमेंट की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा व्यापक हो गई है। ऐसे में फेस्टिवल के जरिए दुनियाभर के अलग-अलग तरह के म्यूजिक और कलाकारों को दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर है।''
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में सनबर्न के कार्यक्रमों में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के अलावा दूसरे म्यूजिक स्टाइल को भी जगह मिली है। साल 2025 में सनबर्न एरिना में अरिजीत सिंह ने मार्टिन गैरिक्स के साथ स्टेज साझा किया था। वहीं, फ्रांसिस मर्सिए जैसे कलाकार भी फेस्टिवल के म्यूजिक लाइनअप का हिस्सा रहे हैं, जिनका संगीत अफ्रीकी और वैश्विक संगीत शैलियों से प्रभावित है।
हालांकि, अब तक सनबर्न फेस्टिवल में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक से बाहर के किसी कलाकार को हेडलाइनर नहीं बनाया गया था। ऐसे में जेसन डेरुलो की एंट्री फेस्टिवल के लिए एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


