Harry Potter Teaser: A new Harry Potter arrives at Hogwarts, Dominic McLaughlin takes charge of the magic.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 3:30 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Harry Potter Teaser: नए हैरी पॉटर की हॉगवर्ट्स में दस्तक, डोमिनिक मैकलॉघलिन ने संभाली जादू की कमान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 11:49 AM (IST)
Harry Potter Teaser: नए हैरी पॉटर की हॉगवर्ट्स में दस्तक, डोमिनिक मैकलॉघलिन ने संभाली जादू की कमान
मुंबई। दुनिया भर के हैरी पॉटर फैंस के लिए आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। HBO की बहुप्रतीक्षित Harry Potter सीरीज का टीजर ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करीब 2 मिनट 37 सेकंड के इस टीजर में दर्शकों को एक बार फिर हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा, लेकिन इस बार कहानी नए कलाकारों के साथ आगे बढ़ेगी। नई सीरीज में डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर की भूमिका में नजर आएंगे। वह 11 साल के उस जादूगर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे इससे पहले फिल्म फ्रेंचाइजी में डेनियल रेडक्लिफ ने अपनी पहचान दी थी। नए चेहरों के साथ फिर शुरू होगी हैरी की कहानी
टीजर में हैरी पॉटर की जिंदगी में आने वाले उस बड़े बदलाव की झलक दिखाई गई है, जब उसे पता चलता है कि वह एक साधारण बच्चा नहीं, बल्कि जादुई शक्तियों वाला जादूगर है। इसके बाद उसकी हॉगवर्ट्स तक की यात्रा शुरू होती है।
नई सीरीज में हैरी के साथ रॉन वीस्ली और हर्मियोनी ग्रेंजर के किरदार भी नए कलाकार निभा रहे हैं। तीनों की मुलाकात, दोस्ती और हॉगवर्ट्स में उनके शुरुआती दिनों को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।
क्विडिच से लेकर ग्रिफिंडोर तक दिखी पुरानी यादों की झलक
टीजर में हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री, ग्रिफिंडोर हाउस और क्विडिच जैसे हैरी पॉटर की दुनिया से जुड़े कई लोकप्रिय हिस्सों की झलक देखने को मिलती है। कई दृश्य ऐसे हैं, जिन्हें देखकर पुराने फैंस को मूल फिल्मों की याद आ सकती है।
नई सीरीज की कहानी भले ही नए कलाकारों के साथ पेश की जा रही हो, लेकिन इसके कई सीन्स और घटनाएं पहली हैरी पॉटर फिल्म की याद दिलाते हैं। यही वजह है कि टीजर में नए विजुअल्स के साथ पुरानी कहानी का नॉस्टेल्जिया भी नजर आता है।
पहली किताब की कहानी पर आधारित है सीरीज
HBO की यह सीरीज जेके रोलिंग की पहली किताब 'Harry Potter and the Philosopher's Stone' पर आधारित है। पहले सीजन में हैरी के हॉगवर्ट्स पहुंचने और उसकी जादुई दुनिया में शुरू होने वाली यात्रा को दिखाया जाएगा।
पुरानी फिल्म सीरीज में डेनियल रेडक्लिफ, एमा वॉटसन और रूपर्ट ग्रिंट ने हैरी, हर्मियोनी और रॉन के किरदारों को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया था। अब नई कास्ट के सामने उसी विरासत को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती है।
कब और कहां देख सकेंगे Harry Potter?
टीजर सामने आने के बाद अब फैंस की नजरें सीरीज की रिलीज पर हैं। HBO का यह बड़ा प्रोजेक्ट अमेरिका में इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाला है। भारत में दर्शक इसे JioHotstar पर देख सकेंगे।
अब देखने वाली बात होगी कि नए कलाकारों और नए विजुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश की जा रही यह जादुई दुनिया पुराने फैंस के साथ-साथ नई पीढ़ी के दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement