Advertisement
ब्रैड पिट की मां का निधन, 84 साल की थीं जेन एटा

उन्होंने बताया कि जेन एटा पिट अपने 14 पोते-पोतियों के साथ बेहद घुल-मिल जाती थीं और उनका प्यार किसी भी सीमा में नहीं बंधा था।
उन्होंने आगे लिखा, ''दादी का दिल बहुत बड़ा था। वह सभी लोगों की बहुत परवाह करती थीं। उन्होंने मुझे पेंटिंग करना, मजबूत बनना, दयावान बनना, ईसा-मसीह से प्रेम करना और छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना सिखाया। हम खुशकिस्मत थे कि हमें उनका प्यार मिला और मुझे पता है कि वो हम सब के अंदर हमेशा जिंदा रहेंगी।''
जेन एटा पिट रिटायर्ड स्कूल काउंसलर थीं और अपने पति विलियम पिट के साथ मिसौरी के स्प्रिंगफील्ड में रहती थीं। दोनों ने मिलकर अपने तीन बच्चों ब्रैड, डग और जूली का पालन-पोषण किया। उनके पति एक ट्रकिंग कंपनी के मालिक थे। हालांकि परिवार लाइमलाइट से दूर रहा, लेकिन कई बार जेन और विलियम को ब्रैड पिट के साथ कुछ सार्वजनिक आयोजनों में देखा गया, जिनमें 2012 के ऑस्कर अवॉर्ड्स और 2014 में फिल्म 'अनब्रोकन' का प्रीमियर शामिल है।
ब्रैड पिट के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


