American actress Ariana Grande wont wear high heels at London show; heres why-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लंदन के शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे, यह वजह बताई

khaskhabar.com: बुधवार, 02 सितम्बर 2026 11:11 AM (IST)
लंदन के शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे, यह वजह बताई
लॉस एंजिल्स । अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे ने बताया है कि वह लंदन में होने वाले अपने शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी। यह फैसला उन्होंने पैर में 'गहरा कट' लगने के बाद लिया है। 33 साल की एक्ट्रेस ने फैंस को बताया कि लंदन के ओ2 एरीना में होने वाले अपने कॉन्सर्ट के लिए वह आरामदायक जूते पहनेंगी, क्योंकि वह मंगलवार को इसी जगह पर अपनी 'इटर्नल सनशाइन टूर' का आखिरी परफॉर्मेंस देने की तैयारी कर रही हैं। सिंगर ने बताया कि उन्हें चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें एक पैर पर वजन डालने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे प्यारे फैंस, मैं आपको बताना चाहती हूं कि आज शाम के शो (और शायद कल के शो) के लिए मुझे आरामदायक जूते पहनने होंगे, क्योंकि एक छोटी सी चोट से ठीक होने के लिए मैंने नीचे पट्टी बांध रखी है। यह मोच या मांसपेशियों की कोई चोट नहीं है, बल्कि एक गहरा कट है। इसलिए जब आप मुझे आज रात बिना मेरी सिग्नेचर हील्स के देखें या शायद उस पैर पर वजन डालने में थोड़ी दिक्कत होते हुए देखें, तो समझ जाइएगा कि ऐसा क्यों है।"
उन्होंन कहा, "लेकिन प्लीज परेशान न हों। शो जारी रहेगा और मैं ठीक हो रही हूं। मैं आज रात और कल आपके लिए परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं (भले ही मैं आम तौर से कुछ इंच छोटी दिखूं)। मैं हमेशा आपसे प्यार करती हूं।"
एक्ट्रेस-सिंगर ने टूर खत्म होने के बाद लाइमलाइट से दूर रहने का फैसला किया है।
अगस्त में शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में एक शो के दौरान उन्होंने दर्शकों से कहा, "क्या हम आज रात थोड़ी सच्ची बात कर सकते हैं? कल जो घोषणा की गई थी, वह कोई जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला नहीं था। यह कुछ ऐसा था जिसकी मैंने योजना बनाई थी। यह सोच-समझकर लिया गया फैसला था। यह एक सशक्त बनाने वाला फैसला था। मैंने इसे चुपचाप बहुत पहले ही ले लिया था।"
उन्होंने कहा, "बाहर चाहे कितनी भी बातें हों, कोई भी चीज मेरी सच्चाई को बदल नहीं सकती या मेरे लिए उस प्यार से ज्यादा असली नहीं हो सकती जो हम शेयर करते हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement