Advertisement
'एक बेहतरीन लीडिंग मैन', जेनिफर लोपेज ने की 'ऑफिस रोमांस' को-स्टार ब्रेट गोल्डस्टीन की तारीफ

इसके अलावा, जेनिफर लोपेज ने फिल्म के निर्देशक ओल पार्कर की भी तारीफ की और उन्हें एक शानदार निर्देशक बताया। उन्होंने कहा, ''फिल्म को जिस तरह से पर्दे पर उतारा गया है, उसमें कड़ी मेहनत साफ झलकती है और पूरी टीम ने मिलकर इसे खास बनाया है।''
बता दें कि फिल्म 'ऑफिस रोमांस' एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसकी कहानी एक बड़ी कंपनी की सीईओ जैकी के इर्द-गिर्द घूमती है। जैकी अपनी कंपनी में सख्त नियम लागू करती है और कर्मचारियों को लेकर एंटी-फ्रैटरनाइजेशन पॉलिसी अपनाती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक नया वकील उसकी कंपनी में काम करने आता है। इसके बाद उसकी बनाई हुई सख्त पॉलिसी धीरे-धीरे चुनौती बनने लगती हैं और कहानी में रोमांस और कॉमेडी दोनों का तड़का आता है।
एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो जेनिफर लोपेज दुनिया की सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक है। उन्होंने न सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि लैटिन संगीत को भी दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, वह कई बड़े टीवी शो जैसे 'अमेरिकन आइडल' और 'वर्ल्ड ऑफ डांस' में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
हॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


