Advertisement
OnePlus ने लॉन्च किए Nord Buds 3r: दमदार बैटरी और बेहतरीन साउंड वाले इयरबड्स

शानदार साउंड और स्मार्ट फीचर्सः Nord Buds 3r में 12.4mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो दमदार बेस और क्लियर साउंड देते हैं। गेमिंग के लिए इसमें 47ms की लो लेटेंसी है, जो लैग-फ्री अनुभव सुनिश्चित करती है। Sound Master EQ के साथ आप अपनी पसंद के अनुसार साउंड को एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें AI कॉल नॉइज़ कैंसलेशन के लिए 2-माइक टेक्नोलॉजी भी है, जो शोरगुल वाले माहौल में भी आपकी आवाज को साफ रखती है।
इसके अलावा, डुअल-डिवाइस कनेक्शन, गूगल फास्ट पेयर, और वॉइस असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। Nord Buds 3r में कुछ एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI ट्रांसलेशन, टैप 2 टेक (फोटो क्लिक करने के लिए), और फाइंड माय इयरबड्स। यह TWS इयरबड्स ऑरा ब्लू और ऐश ब्लैक रंगों में 1,799 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होंगे और इनकी बिक्री 8 सितंबर, 2025 से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


