भारत में 2030 तक 30 लाख से अधिक हो जाएगी जीसीसी वर्कफोर्स, टियर 2 शहर रहेंगे आगे

वर्तमान में भारत में जीसीसी वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है और आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जीसीसी वर्कफोर्स में लिंग अनुपात स्थिर रहेगा और भारत में वर्कफोर्स में लिंग विविधता में 3-5 प्रतिशत का सुधार देखने को मिल सकता है, क्योंकि कंपनियां विविधता और समानता को प्राथमिकता दे रही हैं।
भारत का जीसीसी इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, जो विविध टैलेंट पूल, उच्च डिजिटल साक्षरता, लागत लाभ और आईटी, एआई/एमएल और डेटा इंजीनियरिंग सहित कई उद्योगों की भागीदारी जैसे कारकों से प्रेरित है।
टीयर 2 शहर भारतीय जीसीसी सेक्टर के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये शहर बढ़ते हुए प्रतिभा पूल, किफायती इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम एट्रिशन दर और बचत प्रदान करते हैं।
यह अनुमान है कि अगले तीन से चार वर्षों में इन शहरों में 30-40 प्रतिशत नई जीसीसी नौकरियां सृजित होंगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्नोलॉजी के अलावा मैन्युफैक्चरिंग, वित्तीय सेवाएं, खुदरा, स्वास्थ्य सेवा, यात्रा और आतिथ्य जैसे उद्योग भी भारत में रोजगार बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features



