बच्चों की सुरक्षा पर ऑस्ट्रेलिया सख्त, फेसबुक-इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म्स की जांच शुरू

ई-सेफ्टी कमिश्नर की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने कुछ खराब तरीकों की पहचान की है। इसमें ऐसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जो बच्चों को 16+ का दर्जा पाने के लिए बार-बार उम्र सत्यापन के तरीके आजमाने की अनुमति देते हैं और उम्र-सीमित खातों की रिपोर्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराते हैं।
इसमें कहा गया है कि पांचों प्लेटफॉर्म को खास मामलों के बारे में बता दिया गया है और नियमों का पालन न करने की संभावना की जांच शुरू हो गई है।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने एक बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑनलाइन सेफ्टी वॉचडॉग उन कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करेगा जो सिस्टमैटिक रूप से अपनी कानूनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम रही हैं।
उन्होंने कहा, "अगर ये कंपनियां ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस करना चाहती हैं, तो उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कानूनों का पालन करना होगा।" ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा कि उनका ऑफिस अब सोशल मीडिया बैन को लागू करने के स्टेज में जा रहा है।
जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दुनिया के पहले सोशल मीडिया बैन के शुरुआती दिनों में ही बच्चों के 47 लाख से ज्यादा अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिए गए थे।
सरकार के ई-सेफ्टी कमिश्नर ने डाटा जो जारी किया है, उसके अनुसार, 10 दिसंबर को बैन लागू होने के बाद सोशल मीडिया कंपनियों ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के तौर पर पहचाने गए लगभग 4.7 मिलियन अकाउंट का एक्सेस दिए थे ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


