Advertisement
एप्पल ने लॉन्च से पहले नोएडा रिटेल स्टोर की पहली झलक की पेश

उन्होंने आगे कहा, "हमारे टीम मेंबर्स इस वाइब्रेंट शहर में ग्राहकों के साथ हमारे रिश्ते को मजबूत करने और उन्हें एप्पल में सबसे बेहतर का अनुभव लेने में मदद करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।"
एप्पल नोएडा, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में लोकेट किया गया है। जहां 80 लोगों से ज्यादा टीम मेंबर ग्राहकों की लेटेस्ट एप्पल प्रोडक्ट्स की खरीदारी करने में मदद करेंगे। ग्राहक इस स्टोर से लेटेस्ट आईफोन सीरीज, एप्पल वॉट अल्ट्रा 3 और एप्पल वॉच सीरीज 11 मॉडल, आईपैड प्रो और 14 इंच मैकबुक प्रो को चेक कर सकते हैं।
ग्राहक एप्पल की रिटेल सर्विस का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें उनके लिए पर्सनलाइज्ड सेटअप और सपोर्ट की सुविधा रहेगी। ग्राहक जो एंड्रॉयड से आईओएस पर स्विच कर रहे हैं, उनके लिए टीम की मदद से यह बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा, वे एप्पल ट्रेड इन और फाइनेंसिंग ऑप्शन की भी जानकारी ले सकेंगे।
एप्पल रिटेल स्टोर की जर्नी भारत में 2023 से शुरू हुई थी जब कंपनी ने मुंबई के बीकेसी और दिल्ली के साकेत से अपने रिटेल स्टोर की शुरुआत की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features




