teacher abuse physically 13 minor girls students in himachal pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 3, 2023 4:01 pm
Location
Advertisement

शिक्षक ने चाकू दिखा किया 13 छात्राओं का शारीरिक शोषण

khaskhabar.com :
शिक्षक ने चाकू दिखा किया 13 छात्राओं का शारीरिक शोषण
चंबा। हिमाचल प्रदेश में एक शिक्षक ने गुरू शिष्य की परंपरा को कलंकित कर दिया। आरोपी शिक्षक ने अपनी छात्राओं के साथ चाकू की नोंक पर दुश्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार नाम का शिक्षक चंबा के चुवाडी क्षेत्र स्थित एक प्राइमरी स्कूल में पढाता था। वह कक्षा में चाकू छिपाकर रखता था। चाकू दिखाकर वह छात्राओं को डराता था और छात्राओं के साथ छेडछाड करता था और उनका शारीरिक शोषण करता था। यदि कोई छात्रा उसका विरोध करती तो वह उसे चाकू से घायल कर देता था।

छात्राओं ने शिक्षक की करतूत से तंग आकर अपने परिजनों से शिकयत की। जानकारी के अनुसार 13 छात्राएं उसकी दरिंदगी का शिकार हो चुकी है। पुलिस में आरोपी शिक्षक की शिकायत की गई। पुलिस ने पीडित छात्राओं का मेडिकल टेस्ट कराया है।

जांच में छात्राओं के जिस्म पर चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को पद से हटा दिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement