Advertisement
अपने अपहरण होने का नाटक करने के लिए UP में नाबालिग गिरफ्तार

एटा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) - क्राइम, राहुल कुमार ने कहा, "ये दोनों पड़ोसी है और करीब दो साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में है। हालांकि लड़की के माता-पिता उनके इस रिश्ते के खिलाफ रहे हैं।"
हाल ही में लड़की को पता चला कि उसकी फैमिली की तरफ से एक स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है और इस पूरी परियोजना में एक करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस पैसे को ऐंठकर भागने की एक योजना बनाई। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को अपना घर छोड़ने के बाद लड़की ने किडनैपर होने का नाटक कर फिरौती की रकम मांगने के लिए कॉल कर अपने माता-पिता से बात की।"
उसके घरवालों ने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया।
एसपी ने आगे बताया, "शुरूआत में हमने सोचा कि यह एक पेशेवर अपहरणकर्ता गिरोह का काम है और लड़की का पता लगाने के लिए पूरी पुलिस मशीनरी को तैनात किया है, लेकिन लगातार पैसे को लेकर तोल-मोल और घंटों बातचीत होने पर हम समझ गए कि इसमें कुछ गड़बड़ है। हमारी निगरानी टीम ने लड़की के उस फोन नंबर को ट्रैक किया जिसे वह अपने साथ ले गई थी।"
एसपी ने आगे इस बात की जानकारी दी, "बाद में पता लगा कि फिरौती के लिए लड़की अपने ही फोन का इस्तेमाल कर रही थी। शनिवार को उसे उसके घर से कुछेक सौ मीटर की दूरी पर ही पाया गया। हमने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है।"
अफसर ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा, "एक बार घटना के अनुक्रम का पता लगाने के बाद हम इन दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगे।" (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
एटा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


