UP: Rape accused uploaded video of incident after four years, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी: चार साल बाद रेप के आरोपी ने घटना का वीडियो किया अपलोड, गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 10:42 AM (IST)
यूपी: चार साल बाद रेप के आरोपी ने घटना का वीडियो किया अपलोड, गिरफ्तार
एटा (उप्र)। चार साल पहले अपने साथियों के साथ 16 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना मई 2019 की है, लेकिन सामाजिक कलंक के डर से लड़की या उसके परिवार की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल छोड़ना पड़ा और 2021 में उसकी शादी हो गई। पिछले हफ्ते, उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी से दोबारा संपर्क किया और उससे मिलने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे मुख्य आरोपी ने घटना की एक क्लिप अपलोड की, और इसे लड़की के ससुराल वालों के साथ भी साझा किया।
मजदूरी करने वाली पीड़िता के पिता ने कहा, इतना सब कुछ होने के बाद मेरी बेटी किसी तरह आगे बढ़ गई थी। अब वे उसके वैवाहिक जीवन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे निराश होकर जब मैं पूर्व ग्राम प्रधान के घर उनके बेटे के गलत कामों की शिकायत करने गया, तो मुझे अपमानित किया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। अब जब मैंने प्राथमिकी दर्ज की है, तो आरोपी हम पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुझे चिंता है कि हमें गांव छोड़ना पड़ सकता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, 'प्राप्त शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आारोपी पूर्व प्रधान के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका एक साथी हत्या के प्रयास के मामले में पहले से ही जेल में है और तीसरा फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement