Advertisement
UP : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म में 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में सत्तर साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति पर छह साल बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार दोपहर बाद की तिंदवारी कस्बे की है। एक छह साल की बच्ची स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। रास्ते में 70 साल का एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ एकांत जगह ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रामआसरे (70) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बांदा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features