UP: Couple arrested for torturing adopted daughter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 6, 2023 6:34 pm
Location
Advertisement

UP : गोद ली बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 20 मार्च 2023 12:02 PM (IST)
UP : गोद ली बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में दंपति गिरफ्तार
प्रयागराज (उप्र)। पुलिस ने एक 11 वर्षीय लड़की को कथित रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। नेवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रीत पांडेय की शिकायत के आधार पर पेशे से शिक्षक अरुण सिन्हा और उनकी पत्नी अंजना के खिलाफ डिजिटल रेप, मारपीट और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि मूल रूप से पटना का रहने वाला आरोपी दंपति प्रयागराज के प्रीतम नगर मोहल्ले में एक अपॉर्टमेंट में रहता है।

दंपति नि:संतान था। पिछले साल दंपति ने लखनऊ के एक अनाथालय से 10 साल की बच्ची को गोद लिया था। लेकिन उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

बच्ची के हाथ में फ्रैक्च र होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच के दौरान डॉक्टरों को न केवल उसके शरीर पर यातना के निशान मिले, बल्कि उसके गुप्तांग से लकड़ी के टुकड़े भी मिले।

धूमनगंज के एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement