torture to the Married woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 12, 2026 3:53 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ससुर व पति उसे तब तक गर्म चीमटे से दागते रहे जब तक वह बेहोश न हुई...

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 9:35 PM (IST)
ससुर व पति उसे तब तक गर्म चीमटे से दागते रहे जब तक वह बेहोश न हुई...
उदयपुर (घनश्याम राय) । प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के बड़े-बड़े दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत आज भी जस की तस बनी है। महिलाओं के प्रति हिंसा की वारदातें रुक नहीं रहीं। ताजा मामला उदयपुर में सामने आया है, जहां एक विवाहिता को पति और ससुर ने रूह कंपा देने वाली प्रताडऩा दी। उन्होंने विवाहिता को गर्म चीमटों से तब तक दागा जब तक कि वह बेहोश न हो गई ससुर और पति से मिल रही प्रताडऩा के दौरान विवाहिता चीखती रही, बिलखती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इतना करने पर भी ससुराल वालों का कहर नहीं रुका। उन्होंने विवाहिता के पीहर वालों को बुलाकर कभी वापस नहीं लौटने की बात कहते हुए उनके साथ भेज दिया। यह वाकिया पुलिस थाने भी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई ग भीरता नहीं दिखाई। पीडि़ता की शिकायत पर रिपोर्ट तो लिखी गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उन्हें जमानत दे दी गई। चरित्र पर शक के चलते दी प्रताडऩा
सुसुराल वालों की प्रताडऩा की शिकार विवाहिता कदमाल पंचायत के रेबारियों का गुड़ा गांव की रहने वाली झमकू गमेती है। दो साल पहले वह भगा गमेती के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। रविवार की शाम झमकू के लिए ऐसा काल बनकर आई जिसकी दास्तान आज भी उसकी नम आंखें बयान कर रही है। झमकू के पति भग्गा और ससुर लेहरी लाल ने चरित्र पर शक करके उसे कई घंटों तक पीटा और बाद में चीमटे को चूल्हे में गर्म करके उसके चहरे, गर्दन, पेट, छाती और पांव ही नहीं बल्कि प्राइवेट पार्ट पर भी दागा। इस पूरी वारदात में पीडि़ता की सास का भी अहम किरदार था, उसने ही अपने पति और बेटे को बहू के खिलाफ भडक़ाकर दोनो को आक्रोशित किया। दरिन्दों के चंगुल से छुटकर फिलहाल पीडि़ता अपने पीहर तो आ गई है, लेकिन उसकी हालत अभी भी दयनीय बनी हुई है। खौफ का वह मंजर पीडि़ता की आंखों में अभी भी ताजा है। वह इतनी डरी हुई है कि कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। पीहर में भी विधवा मां के साथ पीडि़ता अकेली ही है।

पीहर आकर भी धमकाया ससुराल वालों ने

[ दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement