Three notorious criminals including two history-sheeters arrested, one jeep recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 1:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, एक जीप बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 14 सितम्बर 2025 6:25 PM (IST)
दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, एक जीप बरामद
टोंक। पुलिस थाना सदर क्षैत्र में एवं जिले में दहशतगर्दी का पर्याय बनी एक सम्पूर्ण गैंग की कमर तोड़ते हुए दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने एवं विगत दिनों रात्रि के दौरान चन्दलाई ग्राम में फायरिंग व आगजनी कर सनसनी फैलाने वाले दो विधि संघर्षरत बालकों को भी निरूद्व करते हुए एक बड़ी सफलता अर्जित की। थाना सदर टोंक के हिस्ट्रीशीटर एवं कुख्यात अपराधी तथा जिले के ‘‘टॉप-10‘‘ वाण्टेड की सूचि में अग्रणी आसमान उर्फ कालू माली के विरूद्व पूर्व से कुल 08 प्रकरण विभिन्न न्यायालयो में विचाराधीन हैं, साथ ही उक्त अभियुक्त विभिन्न थाना क्षैत्रों में करीब आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरणों में वांछित चल रहा है। इसी प्रकार बनेठा थाने का हिस्ट्रीशीटर आशाराम गुर्जर तथा उनियारा थाना ईलाके का निवासी धर्मा देवरी भी शातिर बदमाश होकर कई प्रकरणों में वांछित चल रहे थे । थानाधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर एंव ईनामी अपराधी तथा जिले के मोस्ट वाण्टेड बदमाश आसमान उर्फ कालू माली तथा इसके सहयोगी अपराधीयों की गैंग द्वारा जिलें में विगत समय में एक के बाद एक कई वारदातें कर पुलिस की नाक में दम कर दिया था। सदर थानाधिकारी ने बताया कि 18 मई को मोलाईपुरा के पास बनास नदी में आसमान उर्फ कालु माली, आशाराम वगैरह द्वारा परिवादी योगेश मीणा व उसके साथी पर जानलेवा हमला करते हुए मोटरसाईकिलों में तोडफ़ोड़ व आग लगाने का प्रयास किया। इसी तरह 6 जुलाई को आसमान उर्फ कालु माली द्वारा परिवादी शेरसिंह मीणा को सोलंगपुरा चौराहा पर सरेआम बीच रास्ते में रोककर मारपीट की । इसी प्रकार 7 जुलाई को आसमान उर्फ कालु माली व उसके साथीयों द्वारा सिविल लाईन टोंक में अपनी ब्लेक थार जीप से मोटरसाईकिल पर जा रहे मोलाईपुरा निवासी हरीराम मीणा के रजिंशवश टक्कर मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आसमान उर्फ कालु माली पुत्र रख्खालाल सेनी (24) निवासी चिड़ी, की बाडी पंाच कुआ के पास वार्ड नम्बर 02 थाना सदर, धर्मराज उर्फ धर्मा देवरी पुत्र श्योजीलाल गुर्जर (25) निवासी देवरी थाना उनियारा, आशाराम पुत्र रमेश चन्द गुर्जर (25) निवासी बनेठा थाना को गिरफ्तार करने के साथ ही के अलावा दो बाल-अपचारी निरूद्व किये गये है। पुलिस ने आरोपियों से एक ब्लैक थार जीप बिना नम्बरी, दो अवैध पिस्टल बरामद की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement