Three Men Molest Women In Uttar Pradeshs Unnao, Another Man Films It-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:04 pm
Location
Advertisement

महिला को उठाकर ले गए दरिंदे, रेप करने की कोशिश, वीडियो वायरल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 जुलाई 2018 12:26 PM (IST)
महिला को उठाकर ले गए दरिंदे, रेप करने की कोशिश, वीडियो वायरल
लखनऊ। उत्तप्रदेश में अभी भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी सरकार भले ही लाख दावे कर ले पर हकीकत इससे परे हैं। ताजा मामला उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र का है जहां तीन लडक़ो द्वारा एक महिला से जबरदस्ती करने और अगवा करने का वीडियो सामने आया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। वो सरेआम जो चाहे कर सकते हैं। बता दें कि आरोपियों की पहचान कर एफआईआर दर्ज की गई है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन दरिंदे एक महिला से जबरदस्ती घर से उठाकर एक सुनसान जंगल में लाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कि कैसे तीनों दरिंदे बेशर्मी से उस महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं और महिला गिड़गिड़ा कर अपनी इज्जत की भीख मांग रही है। खबरों के मुताबिक वीडियो 2 महीने पुराना है।

ये मामला सहजनी गांव का है। पुलिस ने इस मामले में आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में लगी है। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में हडक़ंप मंच गया है और आसपास की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement