The young man shot the dhaba owner after serving cold bread-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ठंडी रोटी परोसने पर युवक ने ढाबा मालिक को मारी गोली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2020 12:13 PM (IST)
ठंडी रोटी  परोसने पर युवक ने ढाबा मालिक को मारी गोली
एटा । एटा में ठंडी 'रोटी' परोसने पर एक युवक ने कथित तौर पर सड़क किनारे ढाबा चलाने वाले को गोली मार दी। आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक यह घटना गुरुवार को बस स्टैंड के सामने स्थित एक ढाबे (भोजनालय) में हुई। पुलिस ने कहा कि 2 युवक ढाबे में रात लगभग साढ़े 11 बजे खाना खाने आए थे, उस समय ढाबा बंद होने वाला था। तब भी ढाबा मालिक ने उन्हें खाना परोसा, लेकिन युवाओं ने उन्हें ठंडी रोटी परोसे जाने पर आपत्ति जताई। मालिक अवधेश यादव ने उन्हें समझाने की कोशिश कि यह ढाबे के बंद होने का समय है लेकिन युवकों ने उनके साथ बहस की और इसी दौरान कथित तौर पर एक युवक ने यादव को गोली मार दी। यादव को दाहिनी जांघ पर गोली लगी है। ढाबा मालिक को अस्पताल ले जाया गया और गोली निकाली गई। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा, "दोनों आरोपी अमित चौहान और कसुसताब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 2 लाइसेंसी पिस्तौल जब्त किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 386 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement