Advertisement
बरेली में छात्रा को अगवा कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को कॉलेज जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को अज्ञात कार सवार चार युवकों ने अगवा कर उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवक लडक़ी को सडक़ किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
पीडि़ता को पुलिस ने बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधीक्षक जोगेंदर कुमार ने बताया, ‘‘फिलहाल छात्रा बेहोश है और वह बदायूं जिले की बताई जा रही है। बुधवार की सुबह वह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात कार सवार चार युवकों ने उसे नशीला रुमाल सुंघा कर अगवा कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में सडक़ किनारे फेंक कर फरार हो गए।’’
उन्होंने बताया, ‘‘लडक़ी की उम्र सोलह-सत्रह साल होगी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लडक़ी के होश में आने के बाद ही आरोपियों की पहचान संभव है। मामले की जांच की जा रही है।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
बरेली
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
