Relief for not declaring debt waiver, another farmer gave life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:12 pm
Location
Advertisement

कर्ज माफी की घोषणा नहीं दे रही राहत, एक और किसान ने जान दी

khaskhabar.com : मंगलवार, 27 जून 2017 8:45 PM (IST)
कर्ज माफी की घोषणा नहीं दे रही राहत, एक और किसान ने जान दी
संगरूर। किसानों के कर्ज माफी की घोषणा अभी पंजाब के किसानों को राहत नहीं पहुंचा पा रही है। इसके बाद भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। संगरूर जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने खुदकुशी कर ली। जिले के गांव चोटियां में इस किसान ने अपने खेत में मोटर के कमरे के गार्डर से फंदा लगा जान दे दी।

किसान सुखजिंदर सिंह (65) के पास तीन एकड़ जमीन थी, जिस पर वह खेती करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। अपनी बेटी के विवाह के लिए उसे कुछ समय पहले छह लाख रुपये से अधिक कर्ज लिया था, जिसे वह लौटा नहीं पाया था। कर्ज के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान था।

परिजनों ने बताया कि सुखजिंदर मंगलवार सुबह अपने बेटे गुरमेल सिंह के साथ खेत पर गया था। वहां उसने बेटे को धान की रोपाई करने में लगा दिया और खुद किसी काम की बात कह कर वहां से थोड़ी दूर पर चला गया। कुछ समय बाद जब उसने देखा कि उसका बेटा काम में व्यस्त है तो वह खेत में ही बने मोटर के कमरे में चला गया। उसने कमरे के गार्डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर धान की रोपाई कर रहे बेटे गुरमेल सिंह ने पिता को काफी देर तक वहां नहीं देखा तो वह उसकी तलाश्‍ा करने लगा। वह खेत में कहीं दिखाई नहीं दिया तो वह पिता को तलाश करता हुआ मोटर के कमरे में गया। वहां तो फंदे से पिता का शव लटकता देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के खेत से लोग वहा दौड़े। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement