Relative rapes 10-year-old minor boy in UPs Bijnor, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 22, 2023 9:46 am
Location
Advertisement

यूपी के बिजनौर में रिश्तेदार ने 10 वर्षीय नाबालिग लड़के से किया कुकर्म , आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 4:04 PM (IST)
यूपी के बिजनौर में रिश्तेदार ने 10 वर्षीय नाबालिग लड़के से किया कुकर्म , आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार ने 10 साल की लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना करीब दो दिन पहले की है।

नांगल थाना प्रभारी (एसएचओ) श्यामवीर सिंह ने कहा, नाबालिग किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पीड़ित के परिवार का करीबी रिश्तेदार है और अक्सर उनके घर आया जाया करता था।

आरोपी की पहचान भोली के रूप में हुई।

बुधवार को, घटना के वक्त किशोर घर में अकेला था। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया।पीड़ित ने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़के के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377(12 साल से कम उम्र की महिला से बलात्कार) के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement