recovered the 500 kg Explosive from jeep-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 5:58 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीप में भरकर चित्तौड़ ले जाया जा रहा था 500 किलो एक्सप्लोसिव

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 11:36 PM (IST)
जीप में भरकर चित्तौड़ ले जाया जा रहा था 500 किलो एक्सप्लोसिव
उदयपुर। नाथद्वारा पुलिस ने बुधवार को 500 किलो का विस्फोटक पदार्थ पकड़ा। माल राजनगर से चित्तौडग़ढ़ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाने के बाहर नाकेबंदी करवाई। इसके बाद एक विस्फोटक पदार्थ से भरी जीप वहां से गुजरने लगी, जिसे पुलिस ने रोक लिया। अंदर सामान के बारे में पूछा तो संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं देने पर पुलिस में तलाशी ली। उसमें विस्फोटक पदार्थ भरा था। पुलिस ने चालक उदयपुर के दरोली निवासी इंद्रलाल औदिच्य को पकड़ा तथा 20 कार्टन में भरे 500 किलो डेटोनेटर जब्त कर लिए। वृत्त निरीक्षक महिपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह माल राज नगर से चित्तौडग़ढ़ ले जाया जा रहा था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement