Advertisement
राजस्थान : करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड के दो बड़े भगोड़े गिरफ्तार, बांसवाड़ा और वड़ोदरा में छिपे थे

पहला मामला 13 मार्च 2013 को 9.95 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड केस के रूप में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत को लेकर दर्ज हुआ था, जिसमें संजीव दीक्षित और आरती शर्मा मुख्य आरोपी थे। वहीं, दूसरा मामला 11 जुलाई 2013 को 4 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड के तहत दर्ज किया गया था। संजय शर्मा को 2016 और 2017 में अदालतों द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, जबकि आरती शर्मा 2016 से ही भगोड़ा श्रेणी में थी।
सीबीआई के इस सफल ऑपरेशन के बाद दोनों आरोपियों को संबंधित अदालतों में पेश किया गया, जहाँ से दिल्ली ले जाने के लिए ट्रांजिट वारंट मिल गए हैं। अब आरोपियों को उन अदालतों के समक्ष पेश किया जाएगा जहाँ से उनके खिलाफ भगोड़ा घोषित करने के आदेश जारी हुए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


