मेरठ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि हिस्ट्रीशीटर काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस इसे खोज रही थी। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अगर आवश्यकता पड़ी तो मुजफ्फरनगर पुलिस से भी संपर्क किया जा सकता है।
एक अलग घटना में, लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या के सिलसिले में वांछित 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। कृष्णा नगर पुलिस और निगरानी दल ने इस अभियान को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान भोला राजपूत के रूप में हुई है, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


