Police encounter in Mathura: Criminal Hambir, carrying a reward of 20,000 rupees, arrested; large quantity of ammunition recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 22, 2026 6:46 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 20 हजार का इनामी बदमाश हम्बीर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जून 2026 10:34 AM (IST)
मथुरा में पुलिस मुठभेड़: 20 हजार का इनामी बदमाश हम्बीर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद
मथुरा । जनपद की बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी हम्बीर को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। गोली हम्बीर के बाएं पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 9 जून 2026 की रात करीब 9:05 बजे मुखबिर की सूचना पर बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम ने दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। सूचना मिली थी कि नगला उदय सिंह निवासी 28 वर्षीय हम्बीर पुत्र रामगोपाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जब पुलिस ने संदिग्ध हम्बीर को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की। गोली हम्बीर के बाएं पैर में लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए।
आरोपी हम्बीर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में कुल 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास (307), लूट (392), चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
बीते 27 मार्च 2026 को नगला उदय सिंह गांव में हम्बीर पर दो पक्षों को उकसाकर मारपीट, पथराव और फायरिंग कराने का आरोप लगा था। इसके अलावा, उसने गांव के बृजलाल के बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर 15 हजार रुपए की रंगदारी वसूली थी। इन मामलों में थाना बलदेव में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। फरार रहने के कारण 14 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने उसके सिर पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार, उप-निरीक्षक इंतजार अली, उमंग त्यागी, दयाशंकर, वीर सिंह यादव, देवदत्त सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, रिवार्डिड टीम के सावेज चौधरी, सोनू भाटी, पवन भाटी, सर्विलांस सेल प्रभारी विकास शर्मा और उनकी टीम शामिल थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement