Advertisement
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्यामपुर निवासी अजय को नट मढैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। 17 जनवरी को पीड़िता की मां ने बीटा 2 कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने मेरी नाबालिग बेटी को स्कूल छोड़ने के बहाने बहला-फुसलाकर वीडियो बनाया और फिर समाज में बदनामी का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी आरोपी पीड़िता का पीछा करता था और चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी देता था।
बीटा 2 थाना प्रभारी के मुताबिक क्यामपुर निवासी आरोपी अजय को रविवार को नट मड़ैया गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
