Parents arrested for marrying minors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:28 pm
Location
Advertisement

नाबालिगों की शादी करवा फंसे माता-पिता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

khaskhabar.com : सोमवार, 07 अगस्त 2017 7:14 PM (IST)
नाबालिगों की शादी करवा फंसे माता-पिता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिगों के शादी कराए जाने का मामला सामने आया है।सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तब तक शादी के फेरे व जयमाला का कार्यक्रम हो चुकी था। पुलिस ने दोनों नाबालिगों व उनके माता-पिता को हिरासत में लिया है। अब पुलिस उनपर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। दरअसल मो.वासिल के रहने वाले सुनील शर्मा ने अपने 15 साल के पुत्र का विवाह नोयडा की रहने वाली आशा शर्मा की 14 वर्षीय पुत्री से कर दिया। आशा शर्मा अपनी पुत्री को लेकर पीलीभीत आयी थी और सुनील शर्मा के घर पर ही विवाह करा दिया। परिजनों ने सारे रीति-रिवाज के साथ इन दोनों का विवाह कराया है। इसके बाद भी यह विवाह वाजिब नहीं माना जाएगा क्योंकि देश में बाल विवाह कानूनी अपराध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement