One accused arrested for cultivating opium illegally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:22 pm
Location
Advertisement

अवैध तरीके से अफीम की खेती करते एक आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 8:15 PM (IST)
अवैध तरीके से अफीम की खेती करते एक आरोपी गिरफ्तार
-12,800 अफीम के पौधे और 45 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

नागौर।
मौलासर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुदरासन गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती करते किसान जगदीश उर्फ जेपी जाट पुत्र लादूराम (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खेत से पुलिस ने अफीम डोडा पोस्त की फसल के कुल 12800 हरे गिले छोटे बड़े पौधे समेत 45 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सुदरासन गांव निवासी जगदीश उर्फ जेपी द्वारा अपने खेत में अवैध तरीके से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिलने पर सोमवार देर रात एसएसओ जसवंत देव मय टीम द्वारा दबिश दी गई। आरोपी के खेत में अफीम की फसल उगाई हुई थी। अफीम डोडा पोस्त के पौधों पर छोटे बड़े डोडे व फूल लगे हुए थे, कुछ पौधे बिना डोडे लगे हुए थे।
अफीम की फसल के संबंध में कोई लाइसेंस ना होने पर पुलिस ने अफीम की फसल जड़ से उखाड़ कर कब्जे में ले ली। खेत से कुल 12800 पौधे तथा वही दो प्लास्टिक की कट्टों में छुपा कर रखा 45 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement