nagaur news : nagaur Police recovered 16 Kg opium worth Rs 1 crore, Two arrested Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:14 pm
Location
Advertisement

पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ कीमत की 16 किलो अफीम, दो गिरफ्तार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 6:38 PM (IST)
पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ कीमत की 16 किलो अफीम, दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माल की डिलेवरी करने की एवज में चालक व खलासी को 20,000 रुपए किराया मिलना था। हजारीलाल सोनी इस 16 किलो अफीम में मिश्रण कर उसकी मात्रा 8 गुना बढ़ाकर लगभग 100 किलो बनाकर बेचने वाला था। मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख से 1.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। इस प्रकार मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है।
उन्होंने बताया कि आरोपी हजारीलाल पर कई दिनों से पुलिस नजर रख रही थी और तस्करी की इस खेप को पकड़ने के लिए कई मुखबिर लगाए हुए थे। पुलिस अब झारखंड में भी इसके नेटवर्क की जांच कर रही है। चालक हाकीम खां व खलासी अयूब खान को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - माता-पिता का इंटिमेट वीडियो बना बालक ने फेसबुक फ्रेंड को भेजा

2/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement