murderd of woman in land dispute by the Woman -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:03 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमीन विवाद में महिला ने महिला की कर दी हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अप्रैल 2017 5:48 PM (IST)
जमीन विवाद में महिला ने महिला की कर दी हत्या
उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र के नांदवेल गांव में शनिवार को विवादास्पद जमीन के कब्जे के मामले में एक महिला ने साकरोदा सरपंच की मां की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। बीजेपी समर्थित सरपंच खुशबू शर्मा की मां ऊषा शर्मा की हत्या के बाद एमबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा कर दिया। हत्या के तुंरत बाद डबोक पुलिस ने हत्या के आरोप में कमला शर्मा नाम की एक महिला को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार साकरोदा की सरपंच खुशबू शर्मा की मां ऊषा शर्मा ने कुछ समय पूर्व नांदवेल में एक विवादित जमीन खरीदी थी। इसके बाद उस जमीन के दो बीघा कब्जे को लेकर से ऊषा और कमला शर्मा के बीच झगड़ा चल रहा था। इस मामले में डबोक थाने में पिछले कुछ समय में कई मामले भी दर्ज हुए। दो दिन पहले भी ऊषा और कमला के बीच हुए विवाद के बाद डबोक थाने में मामला दर्ज हुआ, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में शनिवार को जब ऊषा शर्मा जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने गई तो उसी दौरान कमला शर्मा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित कई पदाधिकारी मोर्चरी पहुंचे। वहां सैकड़ों ग्रामीण भी एकत्र हो गए। मोर्चरी के बाहर भाजपा पदाधिकारियों के जमा होने के बाद ऊषा शर्मा के पति अनिल शर्मा ने कमला शर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मृतका ऊषा शर्मा के पति अनिल शर्मा ने साकरोदा के पूर्व सरपंच भगवती लाल खटीक पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement